भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद में रविवार की रात पेट्रोलपंप कर्मचारियों को असलहे के बल पर आतंकित कर दो लाख की हुई लूट मामले में गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन आंदोलित है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को
पुलिस अधीक्षक रामकिशोर से मुलाकात कर पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना पर चिंता जताई। चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाओं पर अगर अंकुश नहीं लगा तो एसोसिएशन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पुलिस गश्त के अभाव में लूट और छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस पिकेट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर इस तरह की घटना चिंता का विषय है। घटनाओं
पर अंकुश लगाने के साथ ही लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग की। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई ते पेट्रोल पंप स्वामी चुनाव में पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराएंगे। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को
आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रह्लाद दास जायसवाल, शिवप्रताप सिंह, संजीव सिंह, जयप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।