फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: ओटीपी की न दें जानकारी, संभल कर करें सोशल मीडिया का प्रयोग; एसपी सिटी ने कही ये बात

Sat, 09 May 2026 09:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राधिका देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। इस दौरान एसपी सिटी ने कहा कि पुलिस को दोस्त समझें, हर छोटी बड़ी समस्या साझा करें, इससे तत्काल सहायता मिलेगी।  
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के गोराबाजार स्थित राधिका देवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने छात्रों को सुरक्षा, सतर्कता और पुलिस सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी सिटी ने कहा कि ओटी की जानकारी किसी को न दें। सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। किसी अनजान से सोशल मीडिया पर संपर्क न रखें। कहा कि अगर कोई फोन, मैसेज या स्कूल आते जाते समय परेशान करें तो हेल्पलाइन की मदद ले सकती हैं। इंटरनेट का उपयोग हमेशा पढ़ाई और ज्ञान के लिए करें। 

छात्राओं को साइबर बुलिंग, ग्रूमिंग समेत अन्य कई तकनीकी जानकारी दी गई। छात्राओं ने एसीपी से साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न समेत अन्य अपराध को लेकर सवाल भी पूछे। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी असहज स्थिति को छिपाने के बजाय तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें। 
विज्ञापन


साइबर अपराध से बचाव के लिए भी जागरूक रहने की अपील की। प्रबंधक हवलदार दुबे ने कहा कि शिक्षा के साथ सुरक्षा की जानकारी भी जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। प्रधानाचार्य राहुल दुबे व शिक्षक जगरनाथ ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. शरद वर्मा ने किया।

विज्ञापन

बच्चों के सवाल-जवाब 

सवाल: अगर कोई ओटीपी की जानकारी मंगाता है तो क्या करना चाहिए? 
जवाब: किसी को ओटीपी की जानकारी न दें।  
सवाल: सुनसान जगह पर परेशानी होने पर क्या करें? 
जवाब:  तत्काल डायल 112 पर कॉल कर मदद लें।
सवाल: अगर कोई किसी मुकदमे का आरोपी बताकर वीडियो कॉल पर बातचीत करता है तो क्या करें ? 
जवाब: समझ लीजिए कि वह साइबर अपराधी है। नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें।
सवाल: उत्पीड़न, छेड़खानी या जानकारी का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें ? 
जवाब: इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1090 पर करें।
सवाल:  साइबर अपराध की तत्काल कहां शिकायत की जा सकती है? 
जवाब: साइबर अपराध की तत्काल शिकायत टोल फ्री नंबर 1930 पर करें। 
सवाल: साइबर क्राइम से कैसे बचें? 
जवाब: ओटीपी, यूपीआई पिन साझा न करें, संदिग्ध लिंक से बचें।
सवाल: प्रमुख हेल्पलाइन नंबर कौन-कौन से हैं? 
जवाब: 112 (आपातकालीन), 1090 (महिला), 1098 (चाइल्ड), 1930 (साइबर)। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें