फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के आसपास चक्रमण करती रही पुलिस

विज्ञापन
ईद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर चक्रमण करते पुलिसकर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस मस्जिदों के आसपास के साथ ही अन्य इलाकों में भी चक्रमण करते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लेती रही। लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट करती रही कि घरों पर ही ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने यह फरमान जारी किया था कि मुस्लिम बंधु घर पर ही ईद की नमाज अदा करें। बीते दिनों जिले के सभी थाना में पीस कमेटी की बैठक कर मुस्लिम बंधुओं से यह अपील की गई थी कि लॉकडाउन की वजह से आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों पर ही ईद की नमाज अदा करें। पर्व से एक-दो दिन पूर्व भी पुलिस ने रूटमार्च करते हुए लोगों को इस बात का संदेश दिया था। इस फरमान की कोई अनदेखी न करे, इसे लेकर प्रशासन काफी गंभीर था। सदर कोतवाली के साथ ही गहमर, दिलदारनगर, जमानिया, नगसर, रेवतीपुर, सुहवल, करंडा, कासिमाबाद, भांवरकोल, नोनहरा, शादियाबाद, बहरियाबाद, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, सैदपुर, खानपुर, मरदह, नंदगंज आदि थाना पुलिस क्षेत्र में चक्रमण करती रही। इस दौरान लाउडस्पीकर से लोगों से घरों पर नमाज पढ़ने और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें