फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टिकटों संग एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
औड़िहार जंक्शन पर आरपीएफ/सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में शादियाबाद से गिरफ्तार युवक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैदपुर/खानपुर। कोरोना महामारी के दबाव और लंबे लॉकडाउन के बाद रेलवे की नेट टिकटिंग आरंभ होते ही साइबर अपराधियों ने अवैध टिकटों का कारोबार शुरू कर दिया। यह सूचना पाकर रेलवे पुलिस की औड़िहार की इकाई ने शादियाबाद में एक दुकान पर छापा मारकर लगभग पंद्रह हजार रूपए के इंटरनेट टिकट और उसमें प्रयुक्त उपकरण सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा, हेड कांस्टेबल प्रमोद झा, कांस्टेबल रामबहादुर यादव, फेकन सिंह यादव, कृष्णगोपाल यादव, देवेंद्र यादव एवं रेलवे सुरक्षा बल की विशेष इकाई सीआईबी के उपनिरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल सुमित खरवार, श्रीराम मिश्रा की संयुक्त टीम ने शादियाबाद स्थित गुप्ता कंप्यूटर एवं जनसेवा केंद्र स्थित दुकान पर छापा मारा। रेल ई-टिकट जो पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल करके टिकटों का अवैध कारोबार पाया गया। पुलिस ने 14 अदद सामान्य आरक्षित ई-टिकट जिसकी कीमत 14424 रुपये पाया। दुकानदार के पास चार अदद पर्सनल यूजर आईडी मिला। पुलिस ने मौके पर मौजूद सीताराम साहू को पकड़ लिया। एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक मोबाइल, दो मानीटर, एक सीपीयू तथा 19850 रुपये नगद बरामद करते हुए रेलवे की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें