फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में शामिल आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के तारडीह में हुई किसान सुद्धु बिंद की हत्या में शामिल एक आरोप को पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम बभनौली बाजार से धर दबोचा। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बीते 22 जुलाई को धान रोपाई के लिए सुद्धु बिंद ट्रैक्टर से खेत जोतवा रहे थे। इसी दौरान बगल के खेत का मेढ़ कट गया था। इससे नाराज आरोपी पारस बिंद अपने तीन पुत्रों के साथ किसान के घर पहुंचा और लाठी - डंडे और कुल्हाड़ी से वारकर मौत घाट उतार दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि किसान की हत्या में शामिल राजेंद्र कही भागने के फिराक में है। पुलिस टीम ने उसे बभनौली बाजार से धर दबोचा। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया की बहुत जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि दबोचे गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें