फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही पुलिस

विज्ञापन
सुहवल के चकियां गांव में दो पक्षों में हुए बवाल के बाद गांव में तैनात पुलिस बल।। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के चकिया उर्फ चकमजीठ गांव बीते बृहस्पतिवार की देर पुरानी रंजिश को दो पक्षों जमकर मारपीट की वारदात हुई थी। इस पक्ष की तरफ से 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर सकी। दोबारा दोनों पक्षों में बवाल न हो, इसके मद्देनजर गांव में पुलिस की तैनाती के साथ ही पुलिस अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बज चकिया उर्फ चकमठीज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के महिला-पुरुष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडा के साथ ही ईंट-पत्थर चले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले पर काबू पाया गया था। दोनों पक्षों के घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामलें में एक पक्ष के नीरज बिंद की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी, लेकिन तीसरे दिन शनिवार को भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल रही। इससी पीड़ितों में निराशा था। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शांति व्यवस्था कायम है। दोबारा बवाल न हो, इसके मद्देनजर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें