मरदह थाना के नोनरा गांव में महाराणा प्रताप की जयंती मनाते राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : GHAZIPUR
मरदह। महाराणा प्रताप की 480 वीं जयंती शनिवार को क्षेत्र के नोनरा गांव में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर उन्हें नमन किया गया।
इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह बेदू ने कहा कि देश के महान सपूत और वीर योद्धा महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर शत-शत नमन है। उनकी जीवन गाथा साहस, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है। इससे देशवासियों को सदा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलती रहेगी। इतिहास में गौरवशाली नाम दर्ज करने वाले महाराणा प्रताप ने ऐतिहासिक हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा था, जिसमें वे हार गए थे, लेकिन मुगलों के समक्ष घुटने नहीं टेके थे। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष संदीप प्रताप सिंह पिंटू, शशिप्रकाश सिंह गुड्डू, नीरज सिंह, रविप्रताप सिंह, अजीत सिंह, प्रवीण सिंह, भानू प्रताप सिंह, अरुण सिंह, विवेक सिंह, अनिल सिंह, नीरज सिंह, विकास सिंह जींसू, शुभम सिंह, टार्जन सिंह, अंजनी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शेखर सिंह, विनय सिंह इलू, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।