फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाना परिसर में धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल; एएसपी बोले- होगी कार्रवाई

Wed, 10 Sep 2025 01:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने का बताया जा रहा है। थाना परिसर में कुछ लोग बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप लगाया कि पुलिस के चलते ही विभाग मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
नोनहरा थाना परिसर में धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर के नोनहरा थाना परिसर में विभिन्न मांगों लेकर बीती शाम धरने पर बैठे लोगों पर पुलिस द्वारा देर रात लाठी चार्ज करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पिटती नजर आ रही है।

विज्ञापन


यह वीडियो मंगलवार की देर शाम का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में थाना परिसर में कुछ लोग गठिया गांव में विद्युत निगम की ओर से सड़क किनारे बिजली का खंभा लगाने समेत कई मामलों को लेकर विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे।

उनका कहना था कि पुलिस के चलते ही बिजली निगम के अधिकारियों ने मनमानी की। धरनारत लोग मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े थे। वायरल वीडियो में अंधेरे में पुलिस कर्मी धरनारत लोगों पर लाठी चलाने लगी है, जिससे मौके पर भगदड़ और चीख पुकार मच जाती है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस लाठी चार्ज करती हुई दिखाई दे रही है और लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें