फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक हत्याकांड में पुलिस ने चार का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के कुदनीपुर नहर में हत्याकर युवक का शव फेंका मिला था। साथ ही बाइक भी नहर से बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चार नामजद आरोपियों का शुक्रवार को चालान कर दिया। जबकि तीन शेष आरोपियों की जहां तलाश में जुटी हुई है। वहीं वारदात के कारणों की जांच कर गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बर्थ डे पार्टी से घर वापस जा रहे शाहपुर सोम्मरराय गांव निवासी पंकज राम (27) का शव कुदनीपुर गांव के बाहर बीते दो फरवरी की देर रात नहर में मिला था। साथ ही बाइक भी बरामद हुई थी। इस दौरान नहर से तीन सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में खून एवं टूटे शराब की बोतल भी मिले थे। हालांकि पुलिस इस मामले मृतक के परिजनों की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चार नामजद आरोपी रानू सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, सत्यम चौहान और अंकित तिवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने चारों का चालान कर दिया। इधर बीते तीन फरवरी की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसर गया। शुक्रवार को उसका शव गांव के ही कब्रिस्तान पर दफन किया गया। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि चार नामजदों का चालान कर दिया गया है। जबकि तीन शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें