फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 22 गोवंश बरामद

विज्ञापन
जमानियां कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के मदरनपुरा गांव के पास से पुलिस ने मंगलवार की देर शाम 22 गोवंश बरामद करने के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। साथ ही चार वाहन भी बरामद किए गए। तलाशी लेने पर दो मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद तस्करों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मदनपुरा गांव के पास से तस्कर यशपाल सिंह उर्फ शिवा निवासी मलिकशाहपुर थाना सैदपुर और सुजीत गौड़ उर्फ अमित निवासी आनापुर थाना करंडा को 22 गोवंश के साथ धर दबोचा। तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इसके अलावा एक स्कार्पियों, एक बिना नंबर की टाटा मैजिक और दो पिकअप बरामद किए गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार पांडेय, सुजीत कुमार सिंह, बालेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, रत्नेश कुमार, क्रान्ति सिंह पटेल, आनंद राही और रवि कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें