फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप-टेन अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टॉपटेन अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली। जांच-पड़ताल में युवक शातिर अपराधी निकला। सुहवल पुलिस ने बताया कि हाथ आया युवक टॉपटेन अपराधियों में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से भी थानों में कई मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपी के पास से चाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

मेदनीपुर तिराहे पर वाहनों की जांच के दौरान सुहवल पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक कालुपुर त्रिमुहानी से कहीं फरार होने की फिराक में है। सूचना के आधार पर हरकत में आए पुलिस प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थान के लिए रवाना हो गए। इसीबीच पुलिस को आता देख एक युवक गाजीपुर की तरफ भागने लगा। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने और तेज दौड़ लगा दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक की घेराबंदी की और उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जब उससे पूछताछ शुरु किया गया तो युवक ने अपना नाम जनार्दन यादव निवासी कालूपुर बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पुलिस के इस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह एक दूसरे युवक पर जानलेवा हमला करने की फिराक में था। उसके खिलाफ पहले से भी बलवा, धमकी देने आदि के कई मामले थाने में दर्ज है। पुलिस पिछले काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। वह बार-बार चकमा देकर फरार होने में सफल हो जा रहा था। सुहवल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें