मलसा। जमानिया कोतवाली के बेटाबर गांव स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को बुधवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने आग हवाले कर दिया। अगलगी की घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मेदनी चक दो गांव निवासी मिंटू राय की ढढ़नी-बेटाबर मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान बंदकर घर चले आए। देर रात अराजकतत्वों ने दुकान में आग लगा दी। इस घटना में दुकान का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। साथ ही पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।