गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली के माखनपुर बार्डर पर रविवार देर शाम पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उससे एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ करने के लिए भुड़कुड़ा पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक श्रीराम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान माखनपुर बार्डर से एक शातिर को धर-दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम करंजी हरिहर गांव निवासी हरिकेश यादव बताया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाश पर भुड़कुड़ा, सैदपुर, बहरियाबाद, सादात और आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाने में विभिन्न मुकदमें दर्ज है। इसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।