फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से फरार फर्जी शिक्षिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्राथमिक विद्यालय में थी तैनात

Sat, 01 Aug 2020 08:51 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में स्थित अमारी रेलवे क्रासिंग के पास से शनिवार को पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी कर रही महिला शिक्षक अनीता यादव को धर-दबोचा। आरोपी महिला छह माह से फरार चल रही थी। 

विज्ञापन


शिक्षिका का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने बीते जनवरी माह में दुल्लहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना कर रहे थाने के एसआई रामअनुग्रह पांडेय ने बताया कि पकड़ी गई फर्जी शिक्षिका अनीता यादव मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना के हीरापुर गांव की रहने वाली है।

विज्ञापन

इसकी नियुक्ति जखनिया विकासखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र के ओड़राई स्थित प्राथमिक विद्यालय पर थी। विभागीय जांच में बीटीसी एवं टीईटी का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद इसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ रही थी। 

मुखबिर से सूचना मिली की फर्जी शिक्षिका अपने पति के साथ कहीं जाने वाली है। सूचना पर एसआई रामअनुग्रह पांडेय के साथ पुलिस कर्मी चंद्रमोहन यादव, चंद्रदेव और महिला कांस्टेबल अंबालिका ने घेराबंदी कर फर्जी शिक्षिका को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें