मुहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस टीम ने गुुरुवार को हाटा से एक गांजा तस्कर और इदगाह रोड स्थित बागीचे से एक शातिर को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर 500 ग्राम गांजा और एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए स्थानीय पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी करने के साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था और संदिग्धों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नगर के ईदगाह के पास बागीचे में घेराबंदी करके शाहनिंदा रौजा निवासी अबुल कैश उर्फ खुराफाती को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। वहीं क्षेत्र के हाटा से एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव ने हमराही पुलिस कर्मियो के साथ मुखबिर की सूचना पर हाटा रोड स्थित एक निजी हास्पीटल से पांच सौ मीटर की दूरी पर गांजा बेच रहे शाहनिंदा मुहल्ला निवासी रितिक चौधरी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 500 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। पूछताछ के बाद दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।