फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सादात पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को मंगलवार को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस बरहपार नरसतपुर पहुंची, जहां घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बरहपार निवासी अनिल कुमार और सेमरौल निवासी निखिल कुमार बताया। दोनों की निशानदेही पर बैटरी व इन्वर्टर के साथ एक प्रिंटर, एक डीवीआर, वाई-फाई राउटर, दो मॉनिटर, चार्जर, माउस, की-बोर्ड, यूपीएस, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
बताया कि आरोपियों ने बीते 20 फरवरी की रात बरहपार नरसतपुर स्थित कंपोजिट स्कूल परिसर में संचालित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि नरेश भारती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें