फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मठ की जमीन हड़पने का आरोप, 15 नामजद दो अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र में मठ की जमीन हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। उदासीन सम्प्रदाय के श्रीमहंत ने कई लोगों पर फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर 15 नामजद व दो अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इनमें भरत सिंह, सतनाम दास, जीतू सिंह उर्फ जीतू दास, रिंकू सिंह, सियाराम, रामकिशोर, महंंत विवेक मुनि, सादिक, महंत दयानंद,मुनि चेला महंत विवेक मुनि, ऋषि अजय दास, महंत सागर दास, अंकित सिंह, ऋषि रघुवंशी, केशव राम के अलाव दो अज्ञात शामिल है।
कोतवाल ने बताया कि पुलिस को दिए तहरीर में महंत धर्मेंद्र दास, निवासी पुरानी सब्जी मंडी चौक, लखनऊ ने आरोप लगाया है कि भरत सिंह निवासी ने पूर्व में अपना नाम बदलकर साधु का वेश धारण कर मठों पर कब्जा करने की साजिश रची थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर फर्जी तरीके से खुद को महंत दर्शाया और मठ की जमीनों पर अधिकार जताया।
विज्ञापन

आरोप है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और महज्जरनामा तैयार कर मठ की संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश की गई। श्रीमहंत ने यह भी आरोप लगाया है कि गाजीपुर में ट्रस्ट बनाकर फर्जी व्यक्तियों के नाम से जमीन का पट्टा कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है। सभी आरोपों की जांच कराई जा रही है और संबंधित अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें