फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों और शायरों ने लूटी वाहवाही

Wed, 30 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
होली मिलन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि शहर को खूबसूरत बनाने केे लिए योजनाएं बनाकर उन्हें प्रस्ताव उपलब्ध कराएं। वह शासन स्तर से काम को आगे बढ़ाते हुए शहर को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। होली एक ऐसा अनूठा पर्व है जो संपूर्ण समाज को आपसी भेदभाव, कटुता एवं ईर्ष्या को भुलाकर शत्रु को भी मित्र बनाने का हमें संदेश देता है। सामाजिक एकता, सौहार्द, समरसता को बढ़ावा देने वाले होली मिलन समारोहों का महत्व काफी बढ़ जाता है।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल विकास के संबंध में अपनी बातें रखीं। इसके बाद कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में बादशाह राही ने जमीं कह रही है, गगन कह रहा है। हमारा-तुम्हारा ये मन कह रहा है सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा जख्मी ताजपुरी, खालिद गाजीपुरी, दुर्गा तिवारी, अनंतदेव पांडेय, गोपाल गौरव, तारिक शहीदी, हंटर गाजीपुरी, वफा गाजीपुरी, नागेश मिश्रा, उल्लू गाजीपुरी, अहमद अजीज एवं शामी गाजीपुरी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सरदार बलवंत सिंह, आनंद प्रसाद, सीताराम पांडेय, अभय कुमार अग्रवाल, जैमिनीदत्त त्रिवेदी, लव त्रिवेदी, प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार अग्रवाल, रामनारायण पांडेय, गिरधारी पांडेय, सुधीर अग्रवाल, संजीव सिंह, डा. ओसी राय, सरदार दर्शन सिंह, रामधारी यादव, गोपालजी यादव, लक्ष्मी प्रसाद, सोनू सिंह, किस्सू राय, प्रहलाद पांडेय, कमलेश सिंह लाला उपस्थित थे। अध्यक्षता दीनानाथ गुप्ता एवं संचालन योगेश वर्मा एवं अंत में कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें