फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने दी पूर्वांचल को विकास की सौगात

Tue, 15 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
पीएम ने दी पूर्वांचल को विकास की सौगात
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आरटीआई मैदान पर बटन दबाकर पूर्वांचल को विकास की सौगात दी। उन्होंने मऊ-गाजीपुर-ताड़ीघाट नई रेल लाइन के साथ गंगा पर रेलकम रोडब्रिज का शिलान्यास किया। एक हजार 45 करोड़ की लागत वाले इस कार्य का जिम्मा आरबीएनएल कॉर्पोरेशन को दिया गया है।
विज्ञापन

पीएम ने गाजीपुर घाट स्टेशन पर करीब छह करोड़ की लागत से तैयार पेरिशेबल कार्गो का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 65.1 किमी लंबी गाजीपुर-बलिया रेल लाइन के दोहरीकरण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग -29 पर स्थित वाराणसी-गोरखपुर के मध्य 402 करोड़ की लागत से बनने वाले 65 किमी लंबे फोर लेन के कार्य का भी शिलान्यास किया। जिले के विकास की गाथा लिखते हुए पीएम ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलने वाले लाभ की भी जानकारी दी। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि यहां की सब्जी के लिए बंगाल तक के लोग लालायित रहते है। यहां के किसानों को पेरिशेबल कार्गो से काफी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें