फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरटीआई मैदान में उतरेगा पीएम का उड़न खटोला

Sun, 06 Nov 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को जिले में आयोजित कार्यक्रम में कुछ बदलाव हुआ है। अब उनका उड़नखटोला सीधे आरटीआई  मैदान (पुलिस लाइन) में उतरेगा। यहां परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण के  साथ ही वह परिवर्तन यात्रा की रैली को संबोधित करेंगे। पहले यह तय था कि आरटीआई  मैदान में सिर्फ प्रधानमंत्री परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। शेष सरकारी कार्यक्रम लंका मैदान में होगा।
विज्ञापन

इस बात की पुष्टि करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह बदलाव हुआ है। आरटीआई  मैदान में दो मंच बनेंगे। एक पर प्रधानमंत्री सरकारी परियोजनाओं का  शिलान्यास, लोकार्पण करेंगे और दूसरे मंच से वह परिवर्तन यात्रा रैली को  संबोधित करेंगे। उधर दोपहर में आईजी वाराणसी एसके  भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, डीआईजी विजय भूषण यहां पहुंचे। उन्होंने  कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें