फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में गेहूं खरीद के नाम पर लूट-खसोट जारी, एक ट्रक गेहूं पर 1500 की हो रही वसूली

Thu, 07 May 2020 06:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

प्रदेश सरकार किसानों से गेहूं क्रय कराने को लेकर, जहां गंभीर है, वहीं साधन सहकारी समितियों पर लूट मची हुई है। किसानों के गेहूं क्रय करने में तरह-तरह के पेंच लगाए जा रहे हैं। गाजीपुर जनपद के जिला विपणन {पीसीएफ} अधिकारी शशि शेखर गेहूं क्रय के लिए खुलेआम कमीशन मांग रहे हैं।

विज्ञापन


मामला जनपद के भॉवरकोल ब्लाक के न्याय पंचायत सियाड़ी का है। इसके अंतर्गत आने वाले साधन सहकारी समिति मुंडेरा बुजुर्ग पर पीसीएफ के डीएस शशि शेखर द्वारा क्रय केंद्र प्रभारी केदारनाथ कुशवाहा से गेहूं क्रय के लिए प्रति ट्रक पल्लेदारी के नाम पर 1500 रुपये वसूला जा रहा है। गरीब किसानों से एफसीआई गोदाम में गेहूं क्रय के दौरान अवैध तरीके से रुपये लिए जा रहे हैं।

उधर दो दिन पहले इसकी सूचना केंद्र प्रभारी केदारनाथ कुशवाहा ने इस बात की जानकारी समिति का अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राय को दी तो अध्यक्ष ने जिला विपणन अधिकारी से बात की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि रुपये देना अनिवार्य है। अन्यथा क्रय केंद्र बंद कर दें।
विज्ञापन


डीएस के आदेश पर अध्यक्ष एवं सचिव मिलकर क्रय केंद्र को ताला लगाकर चले गए हैं। क्रय केंद्र बंद होने से किसानों के सामने तरह -तरह की समस्या उत्पन्न हो गई है। किसान अपना गेहूं कहां विक्रय करें ह नहीं समझ पा रहे हैं। मौसम की मार से परेशान किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।

मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों से पल्लेदारी के नाम पर किसी तरह की वसूली नहीं होनी चाहिए। गेहूं क्रय केंद्र के नाम पर किसानों से पैसा मांगने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साधन सहकारी समिति मुड़ेरा बुजुर्ग क्रय केंद्र को जल्दी खुलवाया जाएगा और किसानों की खरीद शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें