फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरौपण कर लिया देखभाल करने का संकल्प

विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के साथ पौधरोपण करते सीएमओ डा. जीसी मौर्? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर इसको संरक्षित करने की अपील की गई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की वर्षगांठ पर वैदिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान एवं वातावरण की शुद्धता के लिए जाना जाने वाला औषधि वृक्ष चंदन का पौधरोपण कर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने एक मिसाल कायम किया। इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जीसी त्रिपाठी, समाजसेवी सूर्यकुमार सिंह के साथ आयुर्वेदाचार्य रंगबहादुर सिंह उपस्थित थे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला कार्यालय पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, चतुर्भुज चौबे, अनिल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आईटी संयोजक कार्तिक गुप्ता, राजेश चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क में वृहद पौधरोपण किया गया। इसका शुभारंभ डीपीआरओ अनिलकुमार सिंह एवं क्लब के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा नेसंयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्लब ीके जनपद गवर्नर पवन पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी संघके जिलाध्यक्ष सूर्यभान राय, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह, अजय दूबे, क्लब के पीआरओ अमन प्रजापति उपस्थित थे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत डीएवी इंटर कालेज एवं आर्य समाज के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा किया जाए। इस अवसर पर आदित्य प्रकाश, रासबिहारी राय, प्रशांत राय, चंद्रकुमार राय, प्रधानाचार्य हरिशंकर उपस्थित थे। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नमामि गंगे अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। जिला युवा समन्वयक कपिलदेव राम ने बताया की केंद्र वृहद स्तर पर ग्रामीण इलाकों में वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। आभार लेखाकार सुभाषचंद्र प्रसाद ने व्यक्त किया।
ग़ाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आमघाट सहकारी कालोनी स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने कहा आज जिले भर में लगभग 150 पौधे लगाए गए। दस पौधे आमघाट स्थित पार्क में लगाया गया। 40 पौधे कटरिया करंडा में जिला महामंत्री बृजेश पांडेय ने लगाया। इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। कासिमाबाद में मनोज जायसवाल, जंगीपुर में जावेद अंसारी, हंसराजपुर में उमेश के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। आमघाट पार्क में पौधरोपण के समय उपाध्यक्ष अश्विनी राय, संगठन मंत्री राकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष वीरेंदर यादव, अभय प्रकाश, कृष्णमुरारी केडिया, राजेश राय, अतुल अग्रवाल, मुकेश श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, रवि केडिया, राजीव भारती, अन्नू राय, आदेश, सौरभ राय, आशीष राय,वार्ड के सभासद सोमेश मोहन राय एवं प्रदीप चतुर्वेदी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें