फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को राजनीति में आगे लाएंगे, ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के तहत महिला जन जागरण यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल महिलाओं ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद शहीद स्मृति भवन में सभा की। इस दौरान चंदा देवी ने महिलाओं के साथ शपथ ली कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में नई सरकार बनाएंगे और महिलाओं को राजनीति में आगे लाएंगे। महिलाएं अब अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य आनंद राय सांकृत ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की हैं उससे प्रदेश की स्थिति काफी बदल गई है और अब महिलाएं राजनीति में आगे आकर अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। इसका सीधा असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखेगा। इस अवसर पर जिला महासचिव अनुज कुमार राय, ब्लॉक अध्यक्ष अजय दुबे, इरफान खान, संगीता देवी, मुंगिया देवी, विमला देवी, राजकुमारी, डॉ. रमाकांत यादव, राजकुमार रावत, अरुण कुमार भारती, खुर्शीद अहमद, अशोक राय, मिर्जा रागिब बेग, हरिहर यादव, अरुण भारती, पिंटू बिंद, शशिकांत कुशवाहा, रतन गुप्ता, रामप्रकाश कुशवाहा, श्रीकांत राय, जाफर अली उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें