फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत ली गई शपथ

विज्ञापन
जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान
विज्ञापन
जमानिया। शासन और विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश पर रविवार को स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और सशक्त भारत के निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति अभियान संदेश का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सुनकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। इसके अलावा वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, डॉ. सुनील कुमार चौधरी और डॉ. अमित कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के आखिर में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें