फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर पूर्ण कराएं कार्य

Tue, 03 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक विजय सिंह ने मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन तथा क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया तथा वहां कराए जा रहे निर्माण कार्य को देखा और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। साथ ही प्रगति रिपोर्ट जानने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन


रेलवे की ओर से जिले में कई विकास कार्यों के साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का काम कराया जा रहा है। अफीम फैक्ट्री के पास करीब 14 करोड़ की लागत से चल रहे क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण को भी देखा। संस्थान के निर्माण कार्य को देखने सुबह करीब साढ़े दस बजे श्री सिंह यहां पहुंचे। यहां आने के बाद वह सीधे अफीम फैक्ट्री के पास बन रहे क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान का जायजा लेने पहुंच गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने संस्थान के कराए जा रहे निर्माण कार्य को देखा।

नक्शा देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारी से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद श्री सिंह सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने लाइन संख्या-1 में वाटर एप्रन एवं फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। संबंधित को कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उनके निरीक्षण के समय मंडल यातायात निरीक्षक रामजी यादव, टीआई प्लानिंग आशुतोष सुमन के साथ वरिष्ठ यातायात निरीक्षक डा. संजय प्रताप सिंह आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें