विश्व पर्यावरण दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने हरिशंकरी पौध का रोपण कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने पौधरोपण किया। डाक अधीक्षक दिनेश साह ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। सरजू पांडेय पार्क में युवा समाजसेवी पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय की उपस्थिति में 12 अशोक के पौधों लगाए गए। इस मौके पर राजदीप रावत, अभिषेक यादव, अभिषेक गौड़, अवनीश प्रताप सिंह, अभिषेक चौरसिया, कार्तिक चौहान मौजूद थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद एवं उसके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरतर, करमचंदपुर, शेरपुर, राजापुर, बालापुर में पौधरोपण एवं गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएचसी के अधीक्षक डा. आशीष राय, डा. सेतु चंद, डा. तौसीफ, डा. पीपी सिंह, डा. चंदन वर्मा, एएनएम प्रीति, यास्मीन, सुशीला, सीतमा यादव, बीपीएम संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सुखडेहरी कला में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी की संस्था मेजवा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 10 अशोक के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर बलिया के सेक्टर इंचार्ज पंडित ऋषभ मिश्रा, पंकज पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, त्रिभुवन मिश्रा, मनीष कुशवाहा, जंगबहादुर राम, दीपक शेखर आदि मौजूद थे। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार सोनबरसा गांव के काली मंदिर के पोखरी परिसर में बाराचंवर के रेंजर अंजनी सिंह की उपस्थिति में ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता ने पीपल, पाकड़, बरगद जैसे छायादार पौधे रोपित किए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सेराज पहलवान आदि उपस्थित थे। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को एक-एक पौधे का वितरण किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य बृजेश कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, रामअवतार मौर्य, जितेंद्र कुशवाहा, सुंदरम कुशवाहा, डायट प्रवक्ता हरिओम यादव, संस्थापक सूरज कुशवाहा उपस्थित थे। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख मनिहारी के प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने ब्लॉक परिसर में हरिशंकरी, पीपल और पाकड़ के पौधे लगाकर उनकी देखभाल की शपथ ली। इस मौके पर अंशु सिंह, अनिल सिंह, रियाज अहमद, गुड्डू, सकलदीप, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
सेवराई संवाददाता के अनुसार वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जमानिया के विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मां कामाख्या धाम में वृक्षारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने गहमर के फ़क़ीरपुर एवं रेलवे पार्क में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण पर सुंदर सुंदर चित्र बनाए। इस मौके पर रेंज अफसर प्रेमप्रकाश चौबे, वन दरोगा अशोक यादव, अमित सिंह, उजाला सिंह, गोपाल गुप्ता, शकील खान, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।