फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द लगेगा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के छावनी लाइन में पांच करोड़ की लागत से ठोस अपशिष्ट निस्तारण प्रबंध प्लांट (कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट) स्थापित कराने की कवायद तेज हो गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। सबकुछ ठीक रहा तो चुनाव के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विसेज जौनपुर को प्लांट स्थापित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वैज्ञानिक विधि से सॉलिड वेस्ट की रिसाइकलिंग कर प्लास्टिक, ईंट-पत्थर, धातु सहित अन्य फेंके गए सामानों को अलग अलग करने के बाद उसे बहुपयोगी बनाया जाएगा। शहर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन 40 से 45 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा निकलता है। नगर पालिका परिषद की ओर से उसे एकत्र कर गाजीपुर-करंडा मार्ग स्थित आदर्श बाजार के आगे डंप करने का काम किया जाता है। वर्तमान समय में वहां कि स्थिति यह है कि कूड़े का पहाड़ सा बन गया है। उसकी सड़न से उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों को तो आवागमन में परेशानी हो ही रही है। साथ ही यह आस-पास के इलाके में रहने वाले ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। इसके अलावा गाजीपुर- जमानिया मार्ग के दोनों तरफ कचरा पड़ा है। ऐसे में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाने से जहां इस मुसीबत से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। वहीं प्लांट में वैज्ञानिक विधि से कचरे का निस्तारण हो सकेगा।
0
निर्धारित समय में स्थापित होगा प्लांट
गाजीपुर। कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट को स्थापित कराने के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। एक वर्ष से भी कम समय में प्लांट स्थापित होने के साथ संचालित होने लगेगा, जिससे जगह-जगह लग रहे ठोस अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण होगा। प्लांट स्थापित कराने को लेकर जल्द ही कार्य शुरू किया गया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

0
कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित कराने की कवायद शुरू हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। प्लांट स्थापित कराने की जिम्मेदारी सीएनडीएस जौनपुर को मिली है। इसके स्थापित होने पर ठोस अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से होगा।- लालचंद्र सरोज, ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें