फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक करोड़ से बदली जाएगी गहमर पूर्वी पंप कैनाल की पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली माइनरों की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। इससे खेतों में सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। 20 क्यूसेक क्षमता वाली पंप कैनाल में पुराने हो चुके पंपिंग सेट और क्षतिग्रस्त हो चुकी पाइपों को भी जल्द बदला जाएगा। मरम्मत कार्य की लागत एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


बारा क्षेत्र में फसलों की सिंचाई की सुविधा के लिए वर्ष 1967 में गंगा में नहर पंप परियोजना शुरू की गई थी। गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर 1.60 किमी लंबी है। इससे सात माइनर निकली हैं। बारा, मिश्रवलिया, रसूलपुर, पटकवलिया, सिकंदरपुर, रोइनी, मनिहर बुजुर्ग मौजे के 500 बीघे खेतों की सिंचाई होती है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए वर्षों पूर्व बनी माइनर मरम्मत के अभाव में कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। इसके अलावा कुछ दूर तक बनी पक्की नहर से भी पानी का रिसाव था। इसके कारण किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पाता था। इन सभी की विभाग की तरफ से मरम्मत करा दी गई है। अब पंप कैनाल में पुराने हो चुके पंपिंग सेट और क्षतिग्रस्त लोहे की पाइपों को भी बदला जाएगा। इसके लिए लोहे की पाइप मंगाई जा चुकी है। पंपिंग सेट आने का इंतजार है। मरम्मत कार्य पर एक करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है।



गहमर पूर्वी पंप कैनाल में लगे पंपिंग सेट काफी पुराने हैं, जो अक्सर खराब हो जाते हैं। लोहे की नई पाइप आ चुकी है। पंपिंग सेट आने के बाद दोनों को साथ में बदला जाएगा। खराब हो चुकी पक्की और कच्ची करीब 650 मीटर नहर की मरम्मत हो चुकी है। खरीफ सीजन से किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। - सर्वजीत कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें