विद्युत उपकेंद्र बारा की 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिरने के कारण 24 घंटे बिजली गुल रही। उपभोक्ता रात भर बिजली कटौती से परेशान रहे। सुबह लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
बुधवार को बारिश शुरू होते ही सुबह 10:30 बजे बारा विद्युत उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केवी की मेन लाइन बाधित हो गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट को शाम सात बजे तक दुरुस्त किया जा सका। तब तक बारा पीएचसी के पास 11 केवीए लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे बारा, रोइनी, कारोबीर, कुतुबपुर गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बुधवार को दिन-रात बिजली न मिलने से इलाके में पेयजल के लिए परेशानी हुई। लोगों के घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे के बाद बहाल हुई। क्षेत्र के बारा, रोइनी, कारोबीर, कुतुबपुर आदि गांवों की 60 हजार आबादी इस कटौती से परेशान रहा।