फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय के बाद भी नहीं बना पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा- रामपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को गंगा नदी पार कर आने -जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पुल का निर्माण 15 नवंबर हो जाना चाहिए। इन दिनों शादी- विवाह का मौसम शुरू हो गया है। पैदल व कुछ बाइक सवार किसी तरह नाव से गंगा पार कर आवागमन कर रहे हैं। लेकिन चार पहिया वाहनों को करीब 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर गंगा पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र से जमानिया व सेवराई तहसील के अलावा सीमावर्ती बिहार के विभिन्न गांवों तक आवागमन करने के लिए करीब डेढ दशक पूर्व तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री कुसुम राय द्वारा सेमरा- बच्छलपुर- रामपुर गंगा तट पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया था। सरकारी मानक के मुताबिक 15 नवंबर से पीपा पुल तैयार हो जाता है। लेकिन अब तक मात्र बच्छलकापुरा सिरे की ओर दियारे तक पुल का निर्माण कराया गया है। जबकि रामपुर सिरे की ओर अभी पुल तैयार नहीं हो सका है। पुल तैयार न होने से वाहन चालकों व ट्रैक्टर आदि लेकर गंगा पार खेतों में जाने वाले किसानों को गाजीपुर हमीद सेतु से होकर करीब 40 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे उनका समय व ईंधन दोनों का अपव्यय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें