फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जहाज पार कराने के लिए खोला गया पीपा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बच्छलकापुरा रामपुर पीपापुल को बृहस्पतिवार की दोपहर एक सर्वे जहाज को पार कराने के लिए खोला गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

केंद्रीय जलमार्ग परिवहन विभाग की ओर से गंगा में क्रूज और मालवाहक जहाजों के संचालन के लिए नियमित रूप से जलस्तर मापने का कार्य कराया जाता है। पटना से वाराणसी के बीच सर्वे जहाज जलस्तर का मापन करते रहते हैं। इस सर्वे के आधार पर आवश्यकतानुसार बालू की खुदाई के लिए ड्रेजिंग मशीनों का उपयोग किया जाता है।
बक्सर से वाराणसी की ओर जा रहे एक सर्वे जहाज को रास्ता देने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मियों ने पीपा पुल के बीच के एक हिस्से को हटाया। जहाज के आगे बढ़ने के बाद पुल को पुनः जोड़ा गया। बिना किसी पूर्व सूचना के पुल को खोले जाने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहां मौजूद रमेश पांडेय, पंकज यादव और नागेंद्र यादव आदि यात्रियों ने बताया कि उन्हें रेवतीपुर की ओर जाना था, लेकिन जानकारी न होने के कारण उन्हें एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के मेठ अशोक राय ने बताया कि उच्चाधिकारियों से जहाज को आगे बढ़ाने की सूचना मिलने पर पुल को खोलना पड़ा। बाद में पुल को जोड़कर आवागमन सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें