फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीपा पुल बना नहीं, 7 के बजाय 40 किमी की तय कर रहे दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शादी विवाह का मौसम शुरू हो गया है लेकिन अब तक पीपापुल नहीं बन सका। इससे तिलक, बरात के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों को 35 से 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार 15 जून को पीपा पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाता है। इसके बाद 15 अक्तूबर से इस पर आवागमन शुरू हो जाना चाहिए था। इस वर्ष निर्धारित तिथि से एक माह बाद भी इस पर आवागमन शुरू होना तो दूर रहा उसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो सका है। बच्छलकापुरा की तरफ गंगातट पर आने-जाने के लिए जेसीबी से रास्ते का समतलीकरण करके कार्य बंद कर दिया गया। इस पुल के बन जाने पर मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गंगातट पर बसे शेरपुर, सेमरा, तिवारीपुर, हरिहरपुर, सुल्तानपुर आदि गांवों के किसानों को गंगापार के खेतों में जाकर कृषि कार्य करने की सुविधा हो जाती है। पुल न बनने से किसानों को छोटी-छोटी नावों से जान जोखिम में डालकर कृषि यंत्रों के साथ गंगापार आना-जाना पड़ता है। यही नहीं पुल समय से चालू न होने के चलते वैवाहिक कार्यक्रमों में लोगों को 7 किलोमीटर की जगह 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। समस्या की वजह से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अवर अभियंता विनोद राणा ने बताया कि पीपापुल का निर्माण शीघ्र दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें