जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को गाजीपुर से जमानिया की ओर जा रहा लकड़ी लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में लदी लकड़ियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
देवरिया चौकी प्रभारी बृजेश्वर यादव ने बताया कि पिकअप लकड़ी लेकर जा रहा था, तभी अचानक चालक संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। संयोग रहा कि चालक श्रीनिवास बाल- बाल बच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी लकड़ियों को किनारे करवाकर आवागमन सुचारू रूप से संचालित कराया। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।