फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिराहे पर सूखी नहर में पलटी पिकअप

विज्ञापन
जमानिया रेलवे स्टेशन कांशीराम आवास के पास नहर में पलटी पिकअप वाहन। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित काशीराम आवास तिराहे पर बृहस्पतिवार की सुबह एक अनियंत्रित पिकअप नहर में पलट गई। नहर में पानी नहीं था। वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


चालक बिक्की ने बताया कि तिराहे पर वाहन को बैक कर बाजार की ओर मोड़ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप का पिछला हिस्सा नहर में चला गया और देखते ही देखते गाड़ी नहर में पलट गई। राहगीर संतोष कुमार‚ रमायन‚ अमन‚ राजेश आदि ने बताया कि तेज आवाज सुनकर लोग पहुंचे तथा चालक को बाहर निकाला। राहगीर विश्वजीत, रमेश, रंजित और अकबर ने कहा कि यदि नहर किनारे सुरक्षा दीवार या डिवाइडर बना होता, तो यह दुर्घटना नहीं होती। लोगों ने प्रशासन व सिंचाई विभाग से मांग की है कि तिराहे के पास नहर किनारे डिवाइडर अथवा सुरक्षा रेलिंग का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में एई सुभाष सिंह ने बताया कि नहर की सफाई के दौरान निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें