फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहजदपुर गांव की अनुसूचित जाति बस्ती के पास मनिहारी- शादियाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को पिकअप चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

मुहब्बतपुर गांव निवासी अगनू गुप्ता (65) पिकअप पर अनाज लादकर जंगीपुर जा रहे थे। सहजदपुर गांव के अनुसूचित जाति बस्ती के पास मनिहारी- शादियाबाद मार्ग निर्माण के लिए गिरी गिट्टी और जलभरा के चलते वाहन अनियंत्रित हो गया। इससे सड़क किनारे मौजूद मवेशी को चोट आ गई। हालांकि चालक ने तत्काल पिकअप घटना स्थल पर रोक दिया। इधर पशु पालक जब पिकअप का गेट खोले तो देखा कि चालक अगनू गुप्ता स्टेयरिंग पर अचेत अवस्था पड़ा हुआ है। ग्रामीण चालक को इलाज के लिए नजदीक के एक निजी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें