औड़िहार। जीआरपी थाने में सैदपुर के गौरव गुप्ता ने तहरीर देकर चलती ट्रेन से बहन का मंगलसूत्र छीनने को लेकर सोमवार को उच्चके के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।जीआरपी प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि, युवक ने तहरीर देकर बताया कि, वह अपनी बहन शिवानी गुप्ता को लेकर ट्रेन से जौनपुर जिले के कबूलपुर स्थित अपने ससुराल गया था। वापसी में चंदवत की रहने वाली बड़ी बहन के यहां जाने के लिए दोनोें ने मुक्तिगंज रेलवे स्टेशन से सुबह नौ बजे डोभी स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ी।
ट्रेन के खुुलते ही एक उच्चके ने शिवानी गुप्ता के गले से मंगलसूत्र को छीनकर भाग गया। डोभी स्टेशन पर उतर दोनों ने डॉयल 112 को घटना की जानकारी दी। वहां कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार की देर शाम औड़िहार जीआरपी थाने पहुंचकर गौरव गुप्ता ने अज्ञात उच्चके के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जीआरपी प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।