कचहरी स्थित सपा कार्यालय समता भवन में आयोजित पूर्व सांसद फुलन देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार
गाजीपुर। सपा की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय समता भवन पर अन्याय व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की योद्धा पूर्व सांसद फुलन देवी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह बहुत ही बहादुर, साहसी होने के साथ साथ संघर्ष की पर्याय थीं। लाख जुल्म सितम सहने के बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए सड़क से उठकर संसद तक का सफर तय किया। वह अपने आप में एक ऐतिहासिक मिसाल है। हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की जरूरत है और यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा जोर और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष किया है और पीड़ित तथा शोषित के संग खड़ी हुई है। नेता मुलायम सिंह ने उनके साथ हुए अन्याय और ज़ुल्म को देखते हुए अपने शासनकाल में उनके ऊपर लगे सारे आरोपों को सरसरी तौर पर वापस ले लिया था और उन्हें मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा में भेजकर सम्मान देने का काम किया था। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।