फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ का चुनाव

Fri, 11 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ के चुनाव के तहत शनिवार को मतदान कराया जाएगा। आठ पदों पर किस्मत आजमा रहे 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8600 से ज्यादा छात्र मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। मतदान बाद मतों की गणना और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के साथ विभिन्न संकाय अध्यक्षों सहित कुल आठ पदों पर 49 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला महाविद्यालय के 8627 छात्र मतदाता करेंगे। इसमें 5993 छात्र एवं 2634 छात्राएं हैं। मतदान के लिए कुल 25 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार सेक्टर और प्रत्येक सेक्टर के लिए एक-एक प्रभारी की तैनाती की गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसडी सिंह परिहार ने बताया कि सभी मतदाता छात्र-छात्राओं को अपना परिचय पत्र, स्वीकृति पत्र एवं फीस रसीद की मूल कापी लाना अनिवार्य है। किसी भी एक प्रपत्र के अभाव में मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे। बताया कि फर्जी मतदान के प्रयास में पकड़े गए मतदाताओं के खिलाफ एफआईआर कराने की व्यवस्था बनाई गई है। मतदान एवं मतगणना की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की गई है। छात्रसंघ चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान और मतगणना के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्राचार्य डा. हरिहर प्रसाद सिंह ने तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें