फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली करने पर पेट्रोल पंप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने बुधवार की देर शाम क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिधागर में एक पंप घटतौली करते हुए पाया गया। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व वाली टीम ने मौके पर पेट्रोल पंप को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गई है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी कासिमाबाद कमलेश कुमार सिंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार टीम ने कासिमाबाद क्षेत्र के तीन पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान भारत पेट्रोलियम के पंप बिशुनपुर, इंडियन ऑयल का धरवार कला स्थित पंप के साथ सिधागर स्थित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। बताया कि हर जगह स्थिति सामान्य मिली। सिधागर स्थित पंप पर जांच की गई। जांच के दौरान इस पंप पर पांच लीटर में पेट्रोल बीस एमएल मात्रा कम मिली। यहां पर उनके टैंक की डेंसिटी की भी जांच की गई। जांच के बाद टीम ने इस पंप को सीज कर दिया। जांच टीम में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद कमलेश कुमार सिंह के साथ पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, बाट माप निरीक्षक और इंडियन आयल के सेल्स मैनेजर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें