फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर जांची गई 79237 उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के तीसरे दिन बुधवार को सभी सात केंद्रों पर 79 हजार से अधिक कापी जांची गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केंद्र का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सभी सात केंद्रों पर कुल 606659 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त है। बुधवार को 79237 सहित अब तक 257311 उत्तर पुस्तिका जांची जा चुकी है। राजकीय सिटी इंटर कालेज को प्राप्त 90941 में 14608 सहित अब तक 45104 कापियों की जांच की गई है। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में 97738 में बुधवार को 14370 सहित अब तक 44731 तथा अष्ट शहीद इंटर कालेज में 84488 में 7946 सहित 21898 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इसके अलावा शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में प्राप्त 98369 में 10941 सहित 41246, शहीद स्मारक इंटर कालेज में 85128 में 15087 सहित 50535, बापू इंटर कालेज में 86755 में 9340 सहित 27556 तथा गहमर इंटर कालेज केंद्र को प्राप्त 63240 उत्तर पुस्तिकाओं में 6945 सहित अब तक 26241 कापियां जांची जा चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित केंद्र का निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। परीक्षकों की अनुपस्थिति पर बताया कि संज्ञान में आया है कि कई परीक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अनुपस्थित हैं। चेताया कि जो परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं वह जल्द उपस्थित होकर मूल्यांकन कार्य शुरू कर दें। परिषद की तरफ से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें