फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीईटी आज से, 19 केंद्रों पर तीन दिन में 50,112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में 25 और 30 अक्तूबर के साथ एक नवंबर को होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में 19 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में हर पाली में 8352 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

इस तरह प्रतिदिन 16,704 और तीन दिनों में कुल 50,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) वेद सिंह चौहान ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी।
इसको शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन ने परीक्षा को नियमानुसार संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं। इसके साथ ही सुरक्षा और नकलविहीन परीक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें