फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मनवाने के लिए अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइफ इंश्योरेंस फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को अभिकर्ताओं ने बीमा कार्यालय के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



इस मौके पर वक्ताओं ने पालिसीधारकों का बोनस बढ़ाने के साथ ही अभिकर्ताओं की ग्रेच्युटी पांच से 10 लाख करने एवं मेडिक्लेम में अभिकर्ताओं के परिवार को शामिल करने की मांग की। कहा कि क्लब मेंबरों को पालिसी का टारगेट न दिया जाए। उन्होंने उपस्थित अभिकर्ताओं से अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे आने की अपील की।

साथ ही चेतावनी भी दी कि मांगें पूरी होने तक अभिकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर सचिव राजीव कुमार मिश्र, विजयप्रताप पांडेय, रंगनाथ राय, प्यारेमोहन तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, कल्पनाथ सिंह, शैलेश पाठक, राणाप्रताप सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, एजाज अंसारी, लालबहादुर यादव, रामाश्रय सिंह, अहमद मुर्तजा, रामायण पाल, रामदुलार यादव, सूर्यभान यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें