फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के खिलाफ उबाल तालाबंदी कर प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को करंडा थाना क्षेत्र के चकेरी गांव में विकास कार्यों की जांच करने गए विकास खंड देवकली के दो कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को सैदपुर और देवकली विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।  मामले में पांच नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


घटना से नाराज कर्मचारियों ने ब्लाक पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के रवैए से जहां कर्मचारियों को भयभीत करने का प्रयास किया जा रहा है। हमलावरों को गिरफ्तारी तक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। मुकेश चौरसिया, रामेश्वर सिंह, गोपाल सिंह यादव, अरुण सिंह, परमानंद चौबे, दिवाकर पांडेय, जगदीश यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता धनेंद्र सिंह और संचालन आसिम जावेद ने किया।

उधर, कर्मचारियों पर हमला के विरोध में विकास अधिकारी संघ, सफाई कर्मी संघ सहित अन्य कर्मचारियों ने देवकली ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। विनोद मौर्च, मोती पासी, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, श्रीप्रकाश यादव, तेजबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें