रामपुर- बचछलपुर पीपा पुल पर बेतरतीब तारीके से बिछाई गई पत्तियां दोनों तरफ नहीं है रेलिंग। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। रामपुर-बच्छलपुरा पीपापुल से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस पर राहगीर पैदल भी आ-जा रहे हैं। पुल की रेलिंग नहीं बनाई गई है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। चकरप्लेट भी नहीं बिछी है।
पुल की चकरप्लेट ठीक से नहीं कसने के कारण छितरा गई है। रेत में आने जाने के लिए बिछाई जाने वाली लोहे की प्लेट भी बेतरतीब तरीके से लगाई गई है। ऐसे में वाहनों के आवागमन से प्लेट उठ जाती है। बगल से कोई राहगीर गुजर रहा हो तो उसके पांव के दबने की आशंका बनी रहती है। पुल से रात को भी आवागमन होता है लेकिन प्रकाश का समुचित प्रबंध नहीं किया गया है। रेलिंग न होने और चकरप्लेट बेतरतीब होने से रात के समय हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पुल से सेवराई और मुहम्मदाबाद तहसील के कई गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। संवाद