फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कदम पर लोग खेल रहे महामारी से आंख मिचौली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही लोगों की लापरवाही भी बढ़ती चली जा रही है। जिस रफ्तार से बीमारी का संक्रमण फैल रहा है, कुछ उसी रफ्तार में लोग सुरक्षा को लेकर लापरवाह भी होते जा रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजार, सरकारी कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालयों में भी लोग महामारी से बचने के लिए ऐहतियात बरतना नहीं चाह रहे हैं। हालत यह है कि शहर के लोग शासन-प्रशासन के द्वारा घोषित हॉटस्पाट एरिया से भी बिना मास्क और सेनेटाइजर के आवागमन से बाज नहीं आ रहे हैं। जिन इलाकों में आवागमन प्रतिबंधित है, लोग बिना किसी हिचक वाहनों से और पैदल यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद सप्ताह के पांच दिन बिना किसी सतर्कता और सुरक्षा के बीताने का लोगों ने मन बना लिया है। कुछ इसी अंदाज में शहर के बाजारों में भीड़ हो रही है। कार्यालयों में दर्जनों लोगों का समूह होने के बाद भी कोई मास्क लगाना उचित नहीं समझ रहा है। पुलिस भी सप्ताह के बाकी पांच दिनों तक उदासीन बनी रह रही है। कई स्थानों पर खानापूर्ति के लिए चेकिंग व तैनात जरूरी की गई है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी का लोगों में तनिक भी भय नहीं है। एक तरफ जनता लागू मानदंड का पालन करना नहीं चाहती, वहीं खुद कुछ पुलिस अधिकारी और सिपाही बड़ी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। जब अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों की पड़ताल की तो पता चला कि कोरोना महामारी को लेकर जिले के लोग हर कदम पर महामारी के खतरों से आंख मिचौली खेल रहे हैं।
तहसील में ताला, मायूस लौट रहे फरियादी
गाजीपुर। जिलाधिकारी कार्यालय सहित आसपास के कार्यालयों में कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद सरकारी दफ्तरों को कई दिनों के लिए बंद कर दिया गया हैं। ऐसे में अपने जरूरी कार्यों से तहसील और कचहरी आने वाले दर्जनों लोगों को हर रोज मायूस लौटना पड़ रहा है। विभागीय कार्यों से आने वाले लोग दोपहर के बाद दर्जनों की संख्या में जमा हो जा रहे हैं और वे पास के सरयू पांडेय पार्क में घंटों समूह में बैठकर कार्यालय खुलने का इंतजार करने लग जा रहे हैं।
विज्ञापन

हर दूसरा बाइक सवार मास्क विहीन
गाजीपुर। जब लंका बस स्टैंड और उसके आसपास के इलाके की पड़ताल की गई तो पता चला कि हर दूसरा बाइक सवार मास्क पहनकर सफर करना उचित नहीं समझता। सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए एक ही बाइक पर दो से तीन लोगों का बेधड़क सफर हो रहा है। इस दौरान बाइक पर सवार दूसरे लोग मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं।
इनसेट..
हॉटस्पाट एरिया में लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़
गाजीपुर। पिछले दिनों कचहरी के कुछ कर्मचारियों में कोरोना से पीड़ित होने का लक्षण मिला है। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय- कचहरी से नवापुरा को जाने वाले मार्ग को हॉटस्पाट घोषित करते हुए बैरिकेडिंग किया गया। लेकिन इस इलाके में दिन भर लोगों का आवागमन जारी है। नवापुरा के पास तैनात सिपाहियों पर दबाव बनाकर लगातार वाहन चालक अपनी यात्रा हॉटस्पाट एरिया में पूरी कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसी हॉटस्पाट एरिया में बिना मास्क समूह में बैठकर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।
..
प्रधान डाकघर में महामारी से आंख-मिचौली
गाजीपुर। बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर आम आदमी की लापरवाही की बात दूर है। कुछ स्थानों पर तो नियमों को लागू करवाने वाले नुमाइंदे ही बड़ी त्रुटि कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर प्रधान डाकघर में कार्यरत कर्मचारी और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की खुद की सुरक्षा को लेकर लापरवाही के रूप में देखा जा सकता है। जब दिन के एक बजे प्रधान डाकघर परिसर की पड़ताल की गई, तो पता चला कि ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने खुद ही मास्क का इस्तेमाल नहीं किया है। उनके आसपास दर्जनों की संख्या में ग्राहकों का आवागमन हो रहा है। डाकघर कार्यालय के कर्मचारी बिना मास्क के ही समूह में बैठे हुए हैं और कार्यालय के भीतर काउंटर परअ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें