फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने 57 स्वैब की सैंपलिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब खुद लोग चलकर सीएचसी पहुंचकर स्वैब की सैंपलिंग करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट वैन के पहुंचते ही जांच कराने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों को दूरी बनाकर खड़े रहने और नंबर आने का इंतजार करते रहने की हिदायत दी। डाक्टर आरजे सिंह ने बताया कि कुल 52 लोगों के स्वैब की सैपलिंग की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल टीम ने स्वैब सैंपलिंग से पहले सभी लोगों का फार्म भरवा। जांच कराने के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मरदापुर के 20 शिक्षकों, कर्मचारियों, रसोइया ने भी फार्म भरा और अपने स्वैब का नमूने दिया। यह दोनों विद्यालय एक ही परिसर में स्थित है। यहा कार्यरत एक महिला शिक्षका का पति कोरोना पाजिटिव आया है। उसे देखते हुए वहां कार्यरत पूरे स्टाफ को जांच कराने के लिए उपस्थित होना पड़ा। खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने इन दोनों विद्यालय के सभी कर्मचारियों को जांच कराने का सख्त निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें