फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों से अंधेरे में रात गुजार रहे हैं भीमापार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। स्थानीय बाजार में चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों से जला पड़ा है। लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। कोई सुधि लेने वाला नहीं है। जानकारी के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

भीमापार निवासी और भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य लालपरीखा पटवा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलते ही विभाग की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। जले हुए ट्रांसफार्मर को उतार कर मुख्यालय स्थित वर्कशाप तक पहुंचाया भी जा चुका है। चार सौ केवीए का यह ट्रांसफार्मर भीमापार गांव सहित पूरे बाजार के काम आता था। इसके जल जाने से पूरा भीमापार दस दिनों से अंधेरे में रह रहा है। मुख्यालय स्थित वर्कशाप से ट्रांसफार्मर भेजे जाने में आनाकानी की जा रही है। बाजार के चंदन गुप्ता, रतन गुप्ता, संजय यादव, राजेश यादव, राजेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, दिलीप यादव, महेंद्र सेठ, अखिलेश पांडेय, राजेंद्र पाल आदि दुकानदारों ने बताया कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो वे लोग जल्द ही आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें