फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठवामोड़ पर घंटों जाम से कराहते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठवामोड़। जिला मुख्यालय से मुहम्मदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत कठवामोड़ के पास इन दिनों फिर जाम लगना शुरू हो गया है। मंगलवार की सुबह नौ बजे से लगा जाम दोपहर बाद तक जारी रहा। यहां पुलिया के नीचे की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाली गाड़ियां जहां-तहां फंस जा रही हैं। इसी प्रकार पुल के पास लगाए गए बैरियर के पास भी गाड़ियां आगे निकलने के चक्कर में आड़ा तिरछा हो जाती हैं। जिससे जाम लगने लगता है।
विज्ञापन

बेसो नदी पर बनी इस पुलिया पर भी भारी वाहनों के प्रवेश बंद हैं और वहां पुल के दोनों किनारों पर एंगल लगा दिया गया है। इस एंगल के पास चार पहिया वाहन आ कर फंस जा रहे हैं। जिससे जाम लगना शुरू हो जा रहा है, जो धीरे- धीरे दो तीन किलोमीटर तक फैल जा रहा है। सुबह नौ बजे के बाद वाहनों का दबाव बढऩे से जाम इतना भयंकर हो गया कि एक कदम भी चलना कठिन रहा। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। इसी प्रकार गाजीपुर घाट के पास भी जाम लग रहा है। कठवा मोड़ पुलिस चौकी के पास तिराहे से आगे सड़क खराब है। जाम में फंसे वाहनों के चलने के कारण उड़ने
वाली धूल से भी राहगीरों की फजीहत हुई। जाम के चलते कासिमाबाद मार्ग भी आंशिक जाम का असर बना रहा। पुलिस जाम में फंसें लोगों को निकाल कर जल्द यातायात व्यवस्था को बहाल करने में भी जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें