गाजीपुर। चिलचिलाती धूप होने के कारण पूरे दिन लोग झुलसते रहे। वहीं, शाम और रात में लोग उमस से बेचैन नजर आए। सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते धूप चरम पर पहुंच गई। सुबह आठ बजे के बाद से ही लोग तपन महसूस करने लगे। घरों से बाहर निकलना दुश्वार साबित होने लगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम 29.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम में पांच बजे तक धूप की तपन महसूस की गई। इसके बाद उमस के कारण लोग बेचैन रहे। बीती रात भी लोग उमस के कारण परेशान नजर आए। उमस ऐसी कि पूरा शरीर पसीने से तर-बतर हो गया। पंखें और कूलर के बीच भी उमस महसूस की गई। वातावरण में कई दिनों से उमस बरकरार है। उमस से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं, इस संबंध में पीजी कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र के कपिलदेव शर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम 29.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।