जखनिया तहसील परिसर में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : 1
जखनियां। जखनियां तहसील परिसर में वाहन स्टैंड की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से तहसील पहुंच रहे लोग अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन को परिसर में ही बेतरतीब ढंग से इधर-उधर खड़ाकर रहे हैं। इसकी वजह से सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदुलार राम ने बताया कि, तहसील परिसर में मोटरसाइकिल स्टैंड व चार पहिया वाहनों के लिए भूमि चिह्नित की गई थी। पर, इसका प्रयोग नहीं होने से अधिवक्ताओं यहां पर बैठकर अपना काम करते हैं। लंबे समय से मांग के बाद भी इसका निर्माण नहीं कराया गया है। ऐसे में तहसील पहुंच रहे सैकड़ों की संख्या में लोग अपने वाहनों को परिसर में जहां-तहां खड़ी कर देते हैं, कोर्ट और अन्य कार्यालयों में आते जाते समय अधिवक्ताओं, वादकारियों, कर्मचारी व अन्य लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि, तहसील परिसर में जल्द ही वाहन स्टैंड की नीलामी की जाएगी, जिससे लोगों को इस परेशानी से निजात मिल जाएगी।